Breaking News
बलवंत सिंह गैड़ा, फाइल फोटो

Almora:: भाजपा नेता बलवंत सिंह गैड़ा का निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा: भाजपा नेता व पनुवानौला के वरिष्ठ व्यापारी बलवंत सिंह गैड़ा का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। सोमवार को दंडेश्वर धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बलवंत गैड़ा वर्तमान में गाँधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे। वह पूर्व में भाजपा धौलादेवी मंडल के मंडल अध्यक्ष, व्यापार मंडल पनुवानौला के पूर्व अध्यक्ष आदि विभिन्न पदों पर रह चुके थे।

मृदुभाषी व सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी स्व. बलवंत सिंह गैड़ा के निधन को भाजपा व व्यापार मंडल पनुवानौला ने अपूर्णीय क्षति बताया है। उनके निधन पर भाजपा, व्यापार मंडल, स्कूल प्रबंधन समिति व विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उनके निधन पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद सिंह पिलख्वाल, प्रेम सिंह गैडा, सुभाष पांडे, गौरव पांडे, कुन्दन लटवाल, रवि रौतेला, महेश नयाल, अरविंद बिष्ट, चंदन सिंह मेहरा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, प्रकाश भट्ट, हरीश भट्ट, महेंद्र मेहरा, दिनेश गैडा, राजन चंद्र जोशी, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, मधन सिंह गोपाल सिंह आदि ने शोक जताया है।

Check Also

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार …

preload imagepreload image
18:51