अल्मोड़ा: बागेश्वर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जेल में डालने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आक्रोश बढ़ते जा रहा है। रविवार को यूथ कांग्रेस ने चौघानपाटा में विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूथ कांगेस के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि बागेश्वर में छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सरकार के इशारे पर की गई है। और पुलिस प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जेल डाल दिया। जबकि कैंपस में छात्रों का विरोध करना कहीं पर भी गलत नहीं था।
यूकां अध्यक्ष ने कहा कि बिना सोचे समझे और बिना जांच-पड़ताल के छात्र संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई। भाजपा का चरित्र हमेशा से दलित और युवाओं के विरोधी रहा है, जिससे दलितों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महासचिव गीता मेहरा, नगरध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, महेश आर्या, धीरेंद्र गैलाकोटी, गोविंद मेहरा, शरद साह, फेमिना खान समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने यूथ कांग्रेस को समर्थन दिया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष विमल कुमार, जगदीश तिवारी, अर्जुन बिष्ट, आशीष भारती, सूरज वाणी, कमल मेहता, भगवान भोजक, निखिल तिवारी, राहुल अधिकारी, अनुज जोशी, राहुल कुमार, दीपक आर्या, सौरभ उप्रेती, वैभव तिवारी, राधा टम्टा, महेश, लाल, अंकित, अभिनव, शशांक बिष्ट, प्रदीप बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News