Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: घर से स्कूल के लिए निकली 11वीं की छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: सरकारी स्कूल में 11वीं की एक छात्रा लापता हो गई। छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना चौखुटिया में सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन रोज की तरह 9 अगस्त की सुबह 5:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। स्कूल में जानकारी लेने पर मालूम चला कि छात्रा लंच तक स्कूल में ही थी। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद आ रहा था। परिजनों ने नाबालिग की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह ने बताया कि छात्रा की बहन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश के प्रयास जारी है। जल्द ही छात्रा को ढूंढ लिया जाएगा।

Check Also

Dushkarm

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक …