Breaking News

Almora:: पर्वतीय ठेकेदार संघ ने टेंडर निरस्त करने की उठाई मांग, पढ़ें पूरी वजह

अल्मोड़ा। पर्वतीय ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक चौघानपाटा स्थित स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुई। ठेकेदारों ने लघु सिंचाई खंड में आमंत्रित निविदाओं को निरस्त करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश भर में ठेकेदार संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित है। जिस कारण पूरे प्रदेश में आमंत्रित निविदाओं का बहिष्कार किया जा रहा है।

संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल ने कहा कि अल्मोड़ा लघु सिंचाई खंड में आमंत्रित निविदाओं को निरस्त करने की मांग को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड को ज्ञापन दिया है और कहा कि अगर विभाग फिर भी निविदाओं को आमंत्रित करता है तो संघ को उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

बैठक कुंदन सिंह बिष्ट, पूरन पालीवाल, अकरम खान, जगदीश भट्ट, संदीप श्रीवास्तव समेत कई ठेकेदार मौजूद रहे।

Check Also

Big news

Big breaking: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना के बाद इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, जांच के लिए पुलिस की 15 स्पेशल टीम गठित

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। …