Breaking News
Oplus_131072

जयंती व पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, नगर​ निगम सभागार में हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी की 99 वीं जयंती तथा छठवीं पुण्य तिथि पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सभी लोगों ने स्व. तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एनडी तिवारी ऐसे नेता हैं जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे। वह 17 वर्ष की उम्र में अपने पिता पूर्णानंद तिवारी के साथ स्वाधीनता आंदोलन में जेल में बंद रहे। उत्तराखण्ड में किये गये विकास कार्यों की जो नींव उन्होने रखी, उसे आज भी लोग याद करते हैं। उनके काल में अनेक अभूतपूर्व कार्य किए गए।

पूर्व राज्य मंत्री केवल सती ने सर्वसम्मति से स्व. नारायण दत्त तिवारी को भारत रत्न प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही कुमाऊं विवि नैनीताल का नाम स्व. एनडी तिवारी के नाम पर रखने तथा तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि के कार्यकम को राजकीय घोषित किया करने की मांग सरकार से की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल तथा संचालन मनोज सनवाल ने किया। यहां मुख्य रूप से संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, एडवोकेट केवल सती, पीसी तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अशोक पांडे, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, प्रताप सिंह सत्याल, तारा चन्द्र साह, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हेम चन्द्र जोशी, गीता मेहरा, लता पाण्डे, ताराचन्द्र जोशी, चन्द्र शेखर सिंह बनकोटी, निजाम कुरेशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, लता तिवारी, दीपक कुमार, शरद चन्द्र साह, राधा टम्टा, दीपा साह, इसरार अहमद, केबी पाण्डे, ममता चौहान, रेखा चौहान, पुष्पा सती, भारत रत्न पाण्डे, दीप सिंह डांगी, कवीन्द्र पंत, भावना जोशी, खलील अहमद, कृष्ण सिंह, धनश्याम गुरुरानी, राजेश शर्मा, दिनेश भट्ट, गिरीश धवन सीएस सिराड़ी, श्रीश कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
20:33