अल्मोड़ा। जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पुलिस आत्महत्या करने के स्पष्ट कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बमनसवाल निवासी 21 वर्षीय नेहा जोशी पुत्री गोकुल चंद्र जोशी ने शुक्रवार सुबह अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर गांव पहुंची। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह मृतका अपने भाई व पिता के साथ बैठी हुई थी। पिता व भाई नाश्ता करने गए तो इसी दौरान युवती ने अपने दूसरे घर में जाकर स्टोर रूम में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बाद में परिजनों ने युवती को फंदे में लटका देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में युवती को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवती का किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन घर वाले इस रिश्ते पर सहमत नहीं थे। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता करने में जुटी है। पुलिस ने जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया।
India Bharat News Latest Online Breaking News


