Breaking News

नगर की आंतरिक सड़कों की दशा नहीं सुधरने पर भाजपाईयों ने जताया रोष, एक्शन के सामने उठाई यह मांग  

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम लिंक रोड व रानीधारा आतंरिक मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मिला। जहां उन्होंने ईई को ज्ञापन सौंप दोनों लिंक मार्गों का सुधारीकरण व जाखनदेवी सड़क में पैच वर्क का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से रानीधारा व गैस गोदाम लिंक मार्ग बदहाल स्थिति में है। सरकार द्वारा इन कार्यों के लिए धन आवंटित कर दिया गया है। लेकिन विभागीय देरी के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो रहे है, जो गंभीर लापरवाही का द्योतक है। स्थानीय लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा सभी कार्यों के लिए धन आवंटित कर दिया गया है लेकिन विभागीय देरी के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो रहे हैं जो की गंभीर लापरवाही का द्योतक है।

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष अमित साह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, संजय साह, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, धर्मवीर आर्य, अभिषेक जोशी, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, विशाल साह, राजेंद्र मेहता, अतुल पांडे, रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …