Breaking News

विस चुनाव व उपचुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर मनाया जश्न

अल्मोड़ा। महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश व केदारनाथ विस उपचुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते केदारनाथ में भाजपा ने जीत हासिल की है। जनता केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर विश्वास कर रही है। उन्होंने आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की लगातार जीत यह दर्शाती है कि जनता का भरोसा बीजेपी पर कायम है।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, देवाशीष नेगी, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, दर्शन रावत, जगत तिवारी, लीला बोरा, रेखा आर्य, तारा जीना, नेहा उप्रेती, ममता साह, वसुधा पंत, चन्दन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, मनीष जोशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …