Breaking News

खत्याड़ी वन पंचायत में हुई गोष्ठी, वनों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग द्वारा खत्याड़ी वन पंचायत में वनाग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वनों को आग से बचाने के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई।

वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने ग्रामीणों को वनों में लगने वाली आग से बचाने को जागरूक किया। कहा कि वनों में आग लगने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल वन प्रभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में सूचना देनी चाहिए ताकि जीव जंतुओं को बचाया जा सके। वन सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा कि वन पंचायत में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान दीपा देवी, शांति देवी, अनीता कनवाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …