अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व जिला मिष्ठान विक्रेता संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन रावत के पिता करम सिंह रावत का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मंगलवार रात उन्होंने अपने निवास स्थान लोधिया में अंतिम सांस ली।
दिवंगत करम सिंह रावत पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे थें। बुधवार को विश्वनाथ घाट में उनका अन्तिम संस्कार हुआ। करम सिंह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थें। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों प्रताप रावत व मदन रावत समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
उनके निधन पर जिला मिष्ठान विक्रेता संघ व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महासचिव शोभन सिंह सिजवाली, उपसचिव पंकज बगड़वाल, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष संजय साह, प्रमोद पवार, वंदना वर्मा, मनु गुप्ता, दीप चंद्र जोशी, हिमांशु कांडपाल, गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नीरज थापा, कमल बिष्ट, गणेश जोशी, रोहित साह, जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलख्वाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, कुंदन सिंह नगरकोटी, हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, अशोक तिवारी, दर्शन जोशी, गिरीश आर्या, मोहन सिंह रायल, शुभम् कपकोटी, संजय सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह रावत, संदीप पाठक, दीक्षित जोशी आदि ने शोक जताया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News