Breaking News
Oplus_131072

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी का निधन, शोक की लहर

नैनीताल: वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी(90) का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा। जोशी की माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर छा गयी।

पद्मा जोशी बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी, बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वरिष्ठ पत्रकार हैं जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं वहीं तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं।

इसके अलावा स्व. पद्मा जोशी की तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी अंतिम यात्रा सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय परिसर से गुरुवार सुबह 10:30 बजे से रानीबाग को निकलेगी। पद्मा जोशी मूल रुप से बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के बंतोली गांव की रहने वाली थीं। उनके निधन पर नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के पत्रकारों ने शोक जताया है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …