Breaking News
Oplus_0

Almora:: चार दिन से लापता शख्स 400 मीटर गहरी खाई में मिला, परिजनों के चेहरे खिल उठे

 

अल्मोड़ा। लापता चल रहे  बुजुर्ग को आखिरकार पुलिस व स्थानीय लोगों ने खोजबीन के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। वें पिछले चार दिन से लापता चल रहे थें। जैसे ही लापता शख्स बरामद हुए तो उनके स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि गत 22 मार्च की शाम उसके 80 वर्षीय पिता घर से भतनेश्वर मंदिर शिव महापुराण के लिए निकले थें। शाम के समय वें मंदिर से रात्रि विश्राम करने के लिए खत्ते के लिये निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।

थाना सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदगी कर बुजुर्ग की तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बीते 25 मार्च को पुलिस ने दोबारा आस-पास के जंगलों में ढूंढ खोज शुरु की तो भतनेश्वर मंदिर से दूसरी ओर जंगल में करीब 400 मीटर गहरी खाई में बुजुर्ग गिरे हुए थें, जिन्हे हल्की चोटें आई है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई से रेस्क्यू किया। और बाद में उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Check Also

Road Accident: अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, एक की मौत चालक घायल

अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जैंती क्षेत्र में …