Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: घर से टहलने निकले व्यक्ति पर गुलदार ने किया अटैक, हालत गंभीर

अल्मोड़ा। घर से टहलने के लिए निकले कए शख्स पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गुलदार के हमले में ग्रामीण बुरी तरह घालय हो गया। हालत काफी गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

घटना द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर क्षेत्र की है। भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह पर बुधवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। लेकिन जब काफी समय बाद भी वापस नहीं नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीण पुलिस व परिजनों के खोजबीन के बाद करीब चार घंटे बाद बग्वालीपोखर कफड़ा मोटर मार्ग के पास जमन सिंह झाड़ियों में घायल अवस्था में गिरे हुए मिले। सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची।

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रानीखेत अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। जमन सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस बीच छुट्टी पर घर आए थें। घायल जमन सिंह के घर में पत्नी जीवंती देवी, दो बेटे व एक बेटी हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग अल्मोड़ा दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गुलदार का हमला प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण के गले में गहरा घाव हुआ है साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच आई है। घटना के बाद गांव में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

Check Also

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र रोहित CISF में बने असिस्टेंट कमांडेंट, ऑल इंडिया स्तर पर पाई तीसरी रैंक

अल्मोड़ा। विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र रोहित पंत ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा …