Breaking News
Oplus_0

BJP जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बयानों को बताया हास्यास्पद, कहा- झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की परंपरा

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि झूठ और लूट कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजप सरकार में गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी येाजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पचा नहीं पा रहे हैं।

प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष नयाल ने कहा कि कैंची मंदिर में बाईपास बैली ब्रिज बनाने के लिए कार्यवाही गतिमान है जबकि सड़क निर्माण की दिशा में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। क्वारब सड़क की गंभीरता को देखते हुए तीन किमी बाईपास निर्माण के लिए 1065.21 लाख का एस्टीमेट शासन को गया है। क्वारब में क्रोनिक स्लिप जॉन के ट्रीटमेंट के लिए 17.14 करोड़ की स्वीकृति हो गई है, निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि हिल साइड ट्रीटमेंट के लिए 51.37 करोड़ की निविदा हो गई है तकनीकी मूल्यांकन की कार्यवाही गतिमान है।

नयाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों व पूर्व सीएम हरीश रावत की हिटलरशाही व तानाशाही में कांग्रेस के कई विधायकों ने तब सत्ता का साथ छोड़ा था।उसके बाद भी कई कांग्रेस के कई अनुभवी नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। हरीश रावत को इन बातों पर भी बोलना चाहिए। उनके अपने कार्यकाल में खुद हरीश रावत और हरक सिंह रावत की बातचीत का वीडियो जगजाहिर हो चुका हैं। कांग्रेस की तुष्टिकरण की योजनाओं से उत्तराखण्ड का विकास सही दिशा में नहीं हुआ था। जिसका खामियाजा राज्य में जनता को सहना पड़ रहा हैं।

Check Also

सूचना कार्यालय में तैनात टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

​अल्मोड़ा: सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट अपनी 41 वर्षों की समर्पित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *