Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: शादी समारोह में जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैनार गांव में एक सड़क हादसा हो गया। जहां शादी समारोह में जा रहे युवकों की कार अनियंतत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। और कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

बेस चौकी प्रभारी एसआई बृजमोहन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ युवक कार में सवार होकर सैनार में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

इस हादसे में घायल एक युवक को बेस अस्पताल लाया गया। युवक को हल्की चोटें आई है। चोट मामूली होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया है। जबकि कार में सवार अन्य युवक पूरी तरह सुरक्षित है।

Check Also

अल्मोड़ा में UKD का बढ़ा कुनबा, पार्षद कमला किरौला, सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के साथ ही कई लोग दल में शामिल

अल्मोड़ा: साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर देवभूमि में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *