Breaking News

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने मेधावियों को बांटे पदक

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने मेधावियों को बांटे पदक

अल्मोड़ा: साल 2020 में अस्तित्व में आया सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (S.S.J. UNIVERSITY)) के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) गुरमीत सिंह ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्थानीय विधायक मनोज तिवारी और महापौर अजय वर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

विवि के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित हुए समारोह में 15 विद्यार्थियों को कुलाधिपति द्वारा पदक प्रदान किये गए। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वही, स्नातक में 32 और स्नातकोत्तर के लिए विभिन्न विषयों में 120 और वोकेशनल पाठ्यक्रम के लिए 17 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जबकि 5 प्रायोजक मेडल प्रदान किये गए। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों में शोध करने वाले 48 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया।

 

कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) गुरमीत सिंह ने विवि के पहले दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी देते हुए कहा कि एसएसजे विश्विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ वि.वि. की श्रेणी में लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जाएगा।

 

उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र हैप्पीनेस लैब, हरेला पीठ और लक्ष्मी देवी टम्टा शोध एवं महिला अध्ययन केंद्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि की नारी शक्ति ने जो यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वह इस विश्वविद्यालय के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों और बालिकाओं में जो कॉन्फिडेंस दिखाई दिया है उसको देखकर लगता है कि हम विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

 

कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित किये गए ‘विधि सहयोगी ऐप’ और पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ ललित चंद्र जोशी की पुस्तक ‘पत्रकारिता: संभावनाएं, भविष्य एवं चुनौतियां’ का विमोचन किया गया।

कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध, संरचना, शिक्षण और अकादेमिक उपलब्धियों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यवाही को संचालित करने के साथ आभार जताया। संचालन प्रो. एस.ए. हामिद द्वारा किया गया।

समारोह में शोध निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, दीक्षांत समारोह संयोजक प्रो डी.के भट्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज शाह, प्रो. दीवान सिंह रावत (कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय), प्रो० शिवेन्द्र कुमार कश्यप( कुलपति जी० बी० पन्त विश्वविद्यालय, पन्तनगर), प्रो० तृप्ता ठाकुर (कुलपति वीर माधो सिंह भण्डारी तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून), प्रो० एस० एस० रावत (पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय), प्रो० पी० डी० पन्त (नामित सदस्य, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय), पद्मश्री बसन्ती देवी, प्रो० अरूण कुमार त्रिपाठी (कुलपति, उत्तराण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून), प्रो दीपेंद्र सिंह, प्रो एम एस रावत, प्रो जुयाल, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन एकेडमिक प्रो. ए. के . यादव, प्रो हरीश चंद्र जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो रिजवाना सिद्दीकी,(संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो ए के नवीन,(संकायाध्यक्ष, विधि), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ हेम चन्द्र पांडे (निदेशक, LSM परिसर), डॉ महेंद्र राणा, कुलानुशासक डॉ. दीपक सागर के साथ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों के कुलपति, विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र संघ, महासंघ के समस्त पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और पदक विजेताओं के अभिभावक मौजूद रहे।

 

Check Also

earthquake

Big breaking: उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके, यह था केंद्र

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *