Breaking News

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचकर परिजनों से मिले सीएम धामी, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने पांडेखोला पहुंचकर शहीद बीरेश्वर के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

 

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्र के बलिदान देने वाले हमेशा अमर हो जाते हैं शहीद बीरेश्वर की वीरता का स्मरण आने वाली पीढ़ियों को रहे इसके लिए उनके नाम से एक भव्य गेट बनाया जाएगा। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ने कहा कि शहीद बीरेश्वर की वीरता को अमर रखने के लिए उनके नाम पर एक भव्य गेट का निर्माण कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी शहादत से प्रेरणा ले सकें। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिवार को हर संभव मदद का पूरा आश्वासन दिया।

लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी गई थी।

इस दौरान महापौर अजय वर्मा, दर्जाधारी राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मनीष जोशी, अमित साह मोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

नगर की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया घेराव

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *