Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

सीएम धामी कल अल्मोड़ा दौरे पर, ​शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिलेंगे सीएम, जानिए अन्य कार्यक्रम

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानि रविवार को एकदिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हाल ही में आतंकवादी विरोधी आपरेशन के दौरान शहीद होने वाले नगर के पांडेखोला निवासी ​शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा सीएम अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे खटीमा से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा। सिमकनी मैदान पहुंचने के बाद सीएम कार से पांडेखोला पहुंचकर ​शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद हैलीकॉप्टर से दन्या पहुंचकर वहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम का दन्या में श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

 

सीएम धामी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए है।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *