Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में करेंगी प्रतिभाग

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय नैनीताल की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी अक्टूबर में ब्यूनौस रेस (अर्जेंटीना) में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मलेन को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस के महाधिवेशन में भाग ले रही हैं जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

स्निग्धा के पिता एडवोकेट पीसी तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण और मानवाधिकार के इस महासम्मेलन में स्निग्धा जस्ट ट्रांजिशन, जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयास के मुद्दों पर अनेक सत्रों में प्रतिभागी हैं। यह चार दिवसीय सम्मेलन चार से आठ मई तक गतिमान है।

उल्लेखनीय है कि स्निग्धा, दुनिया भर के 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय समूहों जो जलवायू परिवर्तन, मानवाधिकारों की रक्षा के साथ- साथ नागरिकों की निजता के अधिकार के लिए कार्यरत हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। स्निग्धा लंबे समय से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथविक्रेताओं, नानिसार, जोशीमठ भू धंसाव व समाज के कमजोर व वंचित तबकों की पैरवी कर रही हैं। इस से पहले भी वह अनेक पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि के मुद्दे पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग लेती रहीं हैं।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *