Breaking News
Oplus_131072

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम हुए नाराज, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

अल्मोड़ा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मल्ला महल में सौंदर्यीकरण एवं संग्रहालय निर्माण की परियोजना का कार्य चल रहा है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने संबंधित विभागों और उत्तरदायी संस्थाओं के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही समय सीमा के भीतर कार्य नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

डीएम ने कहा कि यह परियोजना जिले के पर्यटन विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि संग्रहालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आम जनता के लिए खोला जाए।

डीएम ने कहा कि मल्ला महल को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी समृद्ध अनुभव प्राप्त हो सके। परियोजना के पूर्ण होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, जन्मेजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *