Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर:: अल्मोड़ा में भालू ने तीन लोगों पर किया अटैक, 2 लोगों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा: शहर हो या गांव हर जगह जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ। गुलदार लगातार लोगों पर अटैक कर रहै है। अब भालू द्वारा दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाख में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भालू ने गांव में ही दो महिलाओं और एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज अंतर्गत सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनमें 60 वर्षीय तारी राम, पुष्पा देवी और मोहनी देवी शामिल हैं।

बताया कि रहा है कि तारी राम जंगल में अपनी गाय-बकरियों को लेने गए थे। इसी दौरान रास्ते में भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कुछ समय बाद, इसी इलाके में करीब 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में विवाह समारोह से लौट रही दो महिलाएं, मोहनी देवी और पुष्पा देवी भी भालू के हमले का शिकार हो गईं। भालू ने दोनों महिलाओं को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों और वनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पुष्पा देवी और तारी राम की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहनी देवी का इलाज फिलहाल रामनगर में ही चल रहा है। घटना के बाद ग्राम जाख सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस भालू को पकड़कर गांव वालों को राहत दिलाई जाए

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *