Breaking News
Oplus_131072

चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने चुनाव कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

डीएम ने बूथवार व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के सत्यापन, मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं (जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप आदि) की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सामग्री वितरण केंद्रों की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने जिले में आदर्श आचार संहिता के पालन पर निगरानी रखने के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि चुनाव कार्य में पूर्ण सजगता और गंभीरता बरती जाए, ताकि जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल चुनाव संपन्न कराया जा सके।

चुनाव में खान पान आदि की पूरी व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा की जाएगी। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम सीएस मर्तोलिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *