Breaking News
Oplus_131072

समस्याओं का हल नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, महापौर से मिला पार्षदों का शिष्टमंडल

अल्मोड़ा। नगर में कटखने बंदरों और आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं। बंदर और जानवर नगर क्षेत्र में कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं। शुक्रवार को पार्षदों का एक शिष्टमंडल महापौर अजय वर्मा से मिला और ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षदों ने नगर क्षेत्र में बंदरों और जानवरों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है बंदर और जानवर कई बार लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बंदरों और पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर करने की मांग की है।

कहा कि नगर के प्रमुख बाजारों में सड़कों पर कई जगह गड्डे बने हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा हो रही है। सड़कों की मरम्मत के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। निगम गठन से ही यहां नगर आयुक्त और सहायक आयुक्त के पद खाली चल रहे हैं। नियुक्ति नहीं होने से प्रशासनिक काम बाधित हो रहे हैं। निगम व्यवस्था संचालन एवं नगर के विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति होनी जरूरी है। उन्होंने समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं होने पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन चलने का ऐलान भी किया है।

शिष्टमंडल में वैभव पांडे, चंचल दुर्गा पाल, गीता बिष्ट, वंदना वर्मा, गुंजन सिंह चम्याल, हेमचंद तिवारी, कुलदीप सिंह मेर, अंजू बिष्ट, भूपेंद्र चंद जोशी आदि पार्षद शामिल रहै।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *