Breaking News

धौलछीना में रामलीला की तालीम 17 से होगी शुरू

अल्मोड़ा। रामलीला कमेटी धौलछीना की बैठक शुक्रवार को बीआरसी सभागार में संपन्न हुई। सर्वसहमति से पिछले वर्ष की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। चंदन सिंह मेहरा को फिर से अध्यक्ष चुना गया।

कोषाध्यक्ष पद रिक्त होने के चलते मोहन सिंह जीना को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चंदन सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दीवान मेहता तथा मनमोहन सिंह को उपाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने इस वर्ष रामलीला को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया।

बैठक में 17 सितंबर से तालीम की शुरुआत करने तथा दीपावली के बाद 30 अक्टूबर से रामलीला करवाए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चंदन सिंह मेहरा, राजेंद्र बोरा, दरवान सिंह रावत, राकेश मेहरा, प्रकाश वर्मा, दीवान सिंह बोरा, ललित मेहरा, चंदन सिंह, अनिल अधिकारी, संजीव शुक्ला, राहुल मेहरा, महेंद्र सिंह बोरा, वीरेंद्र सिंह, नत्थीराम नौटियाल, सूरज मेहरा, नारायण नाथ, ललित बिष्ट, राजू पुर नरेंद्र नेगी योगेश पांडे, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह, गोधन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *