Breaking News
news logo
news logo

उलोवा ने पेपर लीक प्रकरण और लद्दाख के हालात पर जताई चिंता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की बैठक हुई। बैठक में यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण, लद्दाख के वर्तमान हालात व विख्यात पर्यावरणविद हिमालयपुत्र सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी आदि मामलों में चर्चा कर इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।

एड. जगत रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि सरकार को तात्कालिक दमनकारी कदम उठाने के बजाय लद्दाख व हिमालयी क्षेत्रों की समस्याओं के मूल कारणों की ओर ध्यान देना चाहिए। केन्द्र सरकार को लद्दाख में चीनी घुसपैठ समेत समूचे पहाड़ी प्रदेशों की मूल समस्याओं की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। लद्दाख की जनता से संवाद कायम कर व देश को बताना चाहिए कि लद्दाख को राज्य बनाने से देश का क्या नुकसान अथवा लाभ होगा।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया लेकिन कानून बनाना ही काफी नही है। इसे शक्ति से लागू करना भी जरूरी है। अन्यथा यह बेरोजगारों के साथ अन्याय है।

बैठक में अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, विशन दत्त जोशी, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मेहता, रेवती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *