Breaking News
Oplus_131072

BJP कार्यालय में हुई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा- स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव

अल्मोड़ा। भाजपा पार्टी कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने शिरकत की। संयोजक टीम में ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा एवं चंदन लाल टम्टा शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने महामंत्री तरुण बंसल सहित सभी मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस अवधि में पार्टी द्वारा हर घर स्वदेशी थीम के साथ जिला, विस एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्य अतिथि बंसल ने कहा कि स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण का आधार है। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों के पूर्व पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों में संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि नए कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ना और 2027 विस चुनाव में विजय प्राप्त करना संगठन का साझा लक्ष्य होना चाहिए।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, राजीव गुरुरानी, संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा में UKD का बढ़ा कुनबा, पार्षद कमला किरौला, सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के साथ ही कई लोग दल में शामिल

अल्मोड़ा: साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर देवभूमि में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *