Breaking News
suspend
suspend

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: गलत सूचना देना पड़ा भारी, PWD के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देना पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर्स को भारी पड़ गया। सरकार ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे ने इसके आदेश किए है।

अल्मोड़ा में कई सड़कों की मरम्मत होनी थी। दोनों अभियंताओं ने पैच रिपेयर प्लान को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार अपडेट नहीं किया। प्रमुख अभियंता की जांच में दोनों अभियंताओं की लापरवाही पाई गई। जांच में दोनों को अधूरी और गलत सूचनाएं देने और कार्ययोजना को भी सही तरीके से संशोधित नहीं करने का दोषी पाया गया।

 

सरकार ने लोनिवि के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सस्पेंड कर दिया।

 

लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे की ओर से जारी आदेश केके मुताबिक दोनों अभियंताओं को अल्मोडा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में दोनों अभियंताओं को लापरवाही का दोषी माना गया है।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *