Breaking News

Almora: रात में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, चौकी में सुनवाई नहीं हुई तो SSP की चौखट पर पहुंचा पीड़िता का पति

 

अल्मोड़ा: रात के समय घर में घुसकर एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला पर लोहे की रॉड, लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें महिला जख्मी हो गई। पीड़िता के पति ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

मामला ग्राम पाटिया का है। पप्पू लाल पुत्र स्व. फकीर राम ने बीते दिनों पुलिस चौकी ताकुला में सौंपी नामजद तहरीर में कहा कि 28 जनवरी को रात करीब 10 बजे गांव के कुछ पुरुष व महिलाएं अचानक उनके घर में घुस आए। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी प्रेमा देवी के बाल खींच और दूसरे व्यक्ति ने गला पकड़ कर उनकी पत्नी को कमरे से आंगन में खींचा। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपितों द्वारा उनकी पत्नी पर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उनकी पत्नी के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है।

 

आरोप है कि हमले के दौरान उनकी पत्नी बेहोश हो गई। और उन्हें मृत समझ आरोपित वहां से चले गए। इस दौरान आरोपितों द्वारा उनके घर पर पत्थरबाजी भी की गई। पप्पू लाल ने तहरीर में यह भी कहा कि आरोपितों के जाने के बाद उन्होंने 112 तथा 1090 पर घटना की सूचना देते हुए मदद मांगी। करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मदद से बेहोश पत्नी को एम्बुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

 

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल्मोड़ा: पीड़िता के पति पप्पू लाल का आरोप है कि पुलिस चौकी ताकुला में शिकायत दर्ज करने के बाद भी उनके मामले में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। शिकायत के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले में पप्पू लाल ने शुक्रवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर उन्हें अपनी आपबीती बताई। उन्होंने आरोपितों से खुद तथा अपने परिवार को जान माल का खतरा बताया है। उन्होंने एसएसपी से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पप्पू लाल ने बताया कि एसएसपी द्वारा उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

ताकुला चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों वह किसी काम के चलते बाहर थे और चौकी में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव जाकर मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Check Also

Almora: ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का रंगारंग आगाज

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): पाली-पछाऊं के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का सोमवार को विभाण्डेश्वर मंदिर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *