Breaking News
Oplus_131072

समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर के दीनदयाल पार्क में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल के विचारों पर चल कर ही दुनिया की नंबर वन पार्टी बनी है। उनके विचार अंतिम पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिले तब समाज में समानता आएगी से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल के अंत्योदय से ही कई योजनाएं चलाई है।

 

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दर्शन रावत ने किया। अध्यक्षता महापौर अजय वर्मा ने की। यहां सहसंयोजक जिला मंत्री कमल बिष्ट, महामंत्री प्रकाश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिलामंत्री देवाशीष नेगी, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सांगा, गौरव भंडारी, शुभम रौतेला, पीयूष पांडे, मनोज तिवारी एवं सुनील कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

breaking

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग): IAS व PCS अफसरों के ट्रांसफर, अल्मोड़ा जिले के 2 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए सूची

देहरादून: सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *