Breaking News
news logo
news logo

उलोवा ने लाल बाबा की भड़काऊ वक्तव्यों की निंदा की, कहा- सत्ता के संरक्षण में इस तरह की भाषा और मानसिकता को सार्वजनिक मंचों से बढ़ावा देना चिंताजनक

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड लोक वाहिनी ने​ विगत 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में कथित लाल बाबा के भड़काऊ व अश्लील वक्तव्यों की कड़ी निंदा की है। उलोवा ने इसे उत्तराखंड की अस्मिता और सामाजिक समरसता पर सुनियोजित हमला बताया है।

वाहिनी के जगत रौतेला ने जारी बयान में कहा कि यह अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत में एक भद्दा दाग है। आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है। जिसकी किसी भी स्तर में आलोचना कम है।

 

रौतेला ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में ऐसे बयान लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जिसके लिए प्रशासन को कथित लाल बाबा पर उचित कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे कि भविष्य में दुबारा ऐसे शर्मनाक घटना उत्पन्न ना हो।

 

रौतेला ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश में महंगाई, बरोजगारी, भ्रष्टाचार, आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही। वही, दूसरी ओर सरकार समर्पित ऐसे कथित आयोजनों में भद्दी टिप्पणी देवभूमि उत्तराखंड के सौहार्दपूर्ण वातावरण को भंग करनी की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि सत्ता के संरक्षण में इस तरह की भाषा और मानसिकता को सार्वजनिक मंचों से बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Check Also

PWD में ठप हुए विभागीय कार्य, भुगतान सहित अन्य प्रक्रियाएं रूकने पर ठेकेदार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: लो​क निर्माण विभाग में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के धरने पर रहने के कारण विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *