अल्मोड़ा: बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक हिंदूवादी नेता राजीव गुरुरानी ने विगत दिवस विराट हिंदू सम्मेलन में लाल बाबा उर्फ मोहन भट्ट द्वारा दिए गए भाषण को गैर विवादित बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा ने अपने भाषण में किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया।
प्रेस को जारी एक बयान में गुरुरानी ने कहा कि बाबा ने केवल जिहादियों को अल्मोड़ा व उत्तराखंड छोड़ने की धमकी दी और पुलिस प्रशासन से इसका संज्ञान लेने का आह्वान किया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने बिना विवेचना किए बाबा पर मुकदमा कर दिया। जिससे हिंदू समाज आक्रोशित है।
गुरुरानी ने कहा कि बाबा विगत दिवस कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न कस्बों में हुई शर्मनाक घटनाओं से आक्रोशित व आहत थे। इसलिए वें उत्तराखंड में चल रहे लव जिहाद, थूक जिहाद से हिंदू समाज को सतर्क रहने तथा जागरूक रहने के लिए संबोधित कर रहे थे। उनका उद्देश्य केवल हिंदू युवक युवतियों को आगाह करना था।
गुरुरानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में बिना किसी जांच के बाबा पर एकतरफा कार्रवाई या गिरफ्तारी न की जाए। यदि ऐसा किया गया तो पूरा हिंदू समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News