अल्मोड़ा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर व जिला पदाधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के साथ विक्टर मोहन चौक, चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया।
धरने में शामिल व्यापारियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडरों का वितरण बंद होने के कारण उनका व्यापार ठप हो गया है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वे अपनी रोजी-रोटी के लिए मोहताज हो जाएंगे।
जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बंद पड़े होटल-रेस्टोरेंट को जल्द से कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 23 मार्च को जारी एसओपी का हवाला देते हुए कहा कि यदि 100 प्रतिशत आपूर्ति संभव नहीं है, तो कम से कम 30 से 40 प्रतिशत गैस का वितरण तत्काल शुरू किया जाए।
व्यापार मंडल ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी से भी अनुरोध किया कि जिले के व्यापारियों को समय पर कम से कम एक-एक कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका व्यवसाय चलता रहे।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं सरकारी संस्थानों, कैंटीन और मेडिकल कॉलेजों में गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आपदा जैसी स्थिति में केवल व्यापारियों को ही क्यों नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर 40 से 50 प्रतिशत तक गैस का आवंटन नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में जिलाध्यक्ष सुशील साह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, नगर महामंत्री वकुल साह, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, जिला सलाहकार दीप लाल साह, दिनेश साह, जिला मंत्री अमन नज़्जोंन, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, जिला सलाहकार संजीव गुप्ता, जिला मंत्री आशु गोस्वामी, जिला मंत्री अमित साह, हरीश सतवाल, आनंद राठौर, अजीत कार्क, मंजुल मित्त, राजू अग्रवाल, राजू बिष्ट, अनिल भट्ट, हिमांशु जोशी, हिमांशु कांडपाल, पुष्कर कनवाल, युवम वोहरा, पूरन अधिकारी, मोहन जोशी, विजय साह, विनय वर्मा,बलवंत राणा,अमित गुप्ता, सलमान अंसारी, मोहम्मद बिलाल, विनय गुप्ता, मुकुल कुमार, कमल तिवारी, हरविंदर शेट्टी, मोहन बिष्ट, जगदीश साह, मोहित कांडपाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News