अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, प्रबन्ध समिति एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह का विधिवत आगाज़ दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की वंदना और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए गिरिजाशंकर ने प्रधानाचार्य रावल के व्यक्तित्व और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानाचार्य रावल के अनुशासन और दूरगामी सोच ने विद्यालय को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एन. एस. भंडारी ने प्रधानाचार्य के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा, ” प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल का व्यक्तित्व अत्यंत विनम्र और सहयोगी रहा है। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से सहकर्मियों और विद्यार्थियों को सदैव एक नई दिशा दी। उनके योगदान को विद्यालय के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
अपने विदाई संबोधन में भावुक होते हुए प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, हमेशा ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर अडिग रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य को स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से वन्दे मातरम के गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रो. एन. एस. भंडारी (प्रबंधक), बद्री विशाल अग्रवाल (अध्यक्ष), अरुण वर्मा (कोषाध्यक्ष), कमल (विभाग प्रचारक), बिरेन्द्र (जिला प्रचारक), प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. एस. एस. पथनी, डॉ. आर. सी. उपाध्याय, रवि रौतेला (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), प्रकाश पंत (पूर्व संभाग निरीक्षक), गोपाल सांगा, और श्याम पाण्डे, गणेश चम्याल, गिरिजा किशोर पाठक, गोदावरी चतुर्वेदी, प्रीति बहुगुणा, पूनम जोशी, नर्मदा शंकर अग्रवाल, अपूर्व पंत, दिनेश शाह समेत समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
India Bharat News Latest Online Breaking News