अल्मोड़ा: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। शनिवार को आंदोलन के 13 वें दिन जिला मुख्यालय में शक्ति सदन में डिप्लोमा इंजीनियरों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग उठाई।
इस हड़ताल में महासंघ के विभिन्न घटक संघों ने एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जल संस्थान एवं जल निगम, आवास विभाग,सिंचाई विभाग, कृषि विभाग के डिप्लोमा इंजिनियर्स शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर शमशाद अंसारी ने स्पष्ट किया कि जब तक महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
इंजीनियरों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इस हड़ताल के कारण राज्य में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और आवश्यक सेवाओं पर जो भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा या कार्यों में जो देरी होगी, उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, इंजीनियरों की नहीं।
इस दौरान इंजीनियर रिनी पांडे (मण्डल उपाध्यक्ष, लो.नि.वि.), इंजीनियर हिमांशु जोशी (मण्डल महामंत्री, लो.नि.वि.), इंजीनियर जी.एस. मेहरा (जनपद अध्यक्ष), इंजीनियर सूरज सिंह रावत (शाखा अध्यक्ष), इंजीनियर हितांक्षी नैलवाल (शाखा सचिव), इंजीनियर मयंक जोशी, कनिका टाकुली, अर्जुन सिंह नेगी, स्वाति परवाल, रितिक चौहान, विशाखा पंत वर्मा, दीपक टम्टा, कोकिला तिवारी, अनिल बिष्ट और शेखर पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News