Breaking News
news logo
news logo

आंगनबाड़ी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, मानदेय वृद्धि की उम्मीद जगी

अल्मोड़ा: उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक नन्दा देवी प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के साथ-साथ हवालबाग ब्लॉक के लिए नई टीम की घोषणा की गई।

 

​बैठक की अध्यक्षता हेमा भण्डारी ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि और भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री भगवती बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को संगठन के प्रतिनिधिमंडल की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हुई वार्ता सफल रही है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि करने का आश्वासन दिया है, जिससे संगठन में हर्ष का माहौल है।

 

बैठक में हवालबाग की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें किरन जोशी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमला नेगी और मंजू बिष्ट को उपाध्यक्ष, पुष्पा लटवाल को मंत्री तथा मीनाक्षी बोरा व गीता बिष्ट को उप-मंत्री चुना गया।

 

​इसके अलावा बीना भट्ट को कोषाध्यक्ष, चम्पा जोशी को संगठन मंत्री, गीता बिष्ट को मीडिया प्रभारी और सीमा पाण्डे को संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमा भण्डारी, रमा बिष्ट, तारा आर्या, रेनू, ममता बिष्ट और नीमा आर्या को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

Check Also

अल्मोड़ा में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत, जीत की हैट्रिक का किया दावा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) गोविंद पिलख्वाल का बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *