Breaking News

ताकुला ब्लॉक के जरुरतमंद छात्रों को मिलेगी इस बार ‘मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति’

अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति की एक बैठक यहां रानीधारा में आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस बार ताकुला विकासखंड के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 उत्तीर्ण कर चुके जरूरतमंद और जिज्ञासु अभ्यर्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

 

उन्होंने बताया कि समिति वर्ष 2022 से इस छात्रवृत्ति का वितरण कर रही है। और अब तक लमगड़ा, हवालबाग, भैसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में अर्हअभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जा चुका है।

 

इस छात्रवृत्ति के तहत संबंधित वर्ष में कक्षा 10 उत्तीर्ण और 11 में प्रवेश ले चुका अभ्यर्थी ही इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र होता है। यह छात्रवृत्ति चयनित अभ्यर्थी को कक्षा 11 और 12 कुल दो वर्षों के लिए प्रदान की जाती है। इस बार ताकुला ब्लॉक के साथ ही पिछले वर्ष धौलादेवी के चयनित छात्रों को दूसरे वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

 

बैठक में तय किया कि छात्रवृत्ति का वितरण जुलाई माह में किया जायेगा जिसके लिए तिथि अलग से तय की जायेगी। इस मौके पर पिछले वर्षों के आय व्यय पर भी चर्चा हुई साथ ही तय किया गया कि अब तक जिन बच्चों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है उनके साथ संवाद स्थापित किया जायेगा। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही तय विकासखंड ताकुला के विद्यालयों में आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिये जायेगे।

 

इस अवसर पर पूर्व पाकिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, अमन संस्था के मुख्य ट्रस्टी रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत, पूर्व प्रधानचार्य नीरज पंत, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.हेमंत पांडे, चन्द्रमणी भट्ट, रमा शंकर नैलवाल, डा. रमेश सिंह दानू, तारा सिंह बिष्ट, सुनीता भट्ट, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also

TET अनिवार्यता और पदोन्नति में रोक के विरोध में एलटी शिक्षकों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध

अल्मोड़ा: एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता लागू करने और सभी स्तरों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *