Breaking News

Petrol Diesel Price Hike: बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अब कितना बढ़ाया गया रेट?

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में तेल कंपनियों की तरफ से एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर इजाफा किया है। एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस बढ़ाए हैं।

 

अब दिल्ली में डीजल का दाम बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है।

तेल कंपनियों की ओर से लगातार बढ़ाए जा रहे दामों का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ती है, जिसका असर खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की कई चीजों पर देखने को मिल सकता है।

 

-दिल्ली में पेट्रोल ₹0.87 महंगा होकर ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹0.91 बढ़कर ₹91.58 प्रति लीटर हो गया है।

-मुंबई में पेट्रोल ₹0.91 बढ़कर ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल ₹0.94 महंगा होकर ₹94.08 प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल ₹1 बढ़कर ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹0.94 चढ़कर ₹96.07 प्रति लीटर पहुंच गया है।

-चेन्नई में पेट्रोल ₹0.79 महंगा होकर ₹104.46 प्रति लीटर और डीजल ₹0.86 बढ़कर ₹96.11 प्रति लीटर हो गया है।

 

Check Also

अल्मोड़ा: SIR में दावों और आपत्तियों के निस्तारण की हुई समीक्षा, 78 हजार से ज्यादा नोटिसों पर सुनवाई पूरी

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *