Breaking News

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना शुक्रवार दोपहर की है। सुंदरपुर से करीब 8 किमी आगे बागेश्वर की ओर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिर गया। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली व चौकी एनटीडी पुलिस घटनास्थल पहुंची।

 

जहां ट्रैक्टर में सवार रामपुर यूपी निवासी उमेश पुत्र उमेश और 23 वर्षीय मरीज चतुर राजी निवासी नेपाल की की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

पुलिस ने दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। फिलहाल दोनों शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है। घटना का स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

डुबकिया वार्ड में अवैध कब्जे के खिलाफ पार्षद अंजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा: नगर के डुबकिया वार्ड में सार्वजनिक रास्ते, मंदिर और क्रिया-कर्म स्थल पर हो रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *