Breaking News
Breaking news
Breaking news

Big breaking: हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, डिलीवरी स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे 2 कर्मचारियों की जलकर मौत

हल्द्वानी(नैनीताल): उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक डिलीवरी स्टोर में भीषण आग लग गई। उस अग्निकांड में 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत होने की सूचना है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र का है। जहां अमेजन के डिलीवरी स्टोर से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। पास स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने आग देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कटर से शटर काटकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा स्टोर, अंदर रखा सामान और वाहन जलकर राख हो गए।

 

हादसे के समय स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर सो रहे थे। आग की लपटों और धुएं के बीच उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने शटर तोड़कर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

 

मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।

 

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने मीडिया को बताया कि, “आग लगने की सूचना पर मिलने पर तत्काल दमकल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जांच की जा रही है।”

 

 

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *