Breaking News

अल्मोड़ा निवासी युवा अफसर लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद, जंगल में छिपे आतंकियों को खोजते वक्त खाई में गिरे, अल्मोड़ा पहुंचा पार्थिव शरीर

 

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन शेरावाली’ के दौरान हुए हादसे में अल्मोड़ा निवासी युवा अफसर लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। उनके निधन की सूचना के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्तमान में उनका परिवार य​हां नगर के पांडेखाला में रहता है।

मीडिया​ रिपोटर्स के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम हुआ। तलाशी अभियान के दौरान, लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी डोरीमाल इलाके में फिसलकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गए और बाद में चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

शहीद लेफ्टिनेंट भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर में तैनात थे। GOC व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बीरेश्वर गोस्वामी की मौत पर दुख जताया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ‘ऑपरेशन शेरावाली’ की टीम में शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले युवा अधिकारी शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद अधिकारी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

शहीद का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले जम्मू से आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा पहुंच चुका है।

Check Also

कीचड़ से पटा क्वारब बाईपास, DM ने मौके पर जाकर हालातों का लिया जायजा, 8 एवं 9 सितंबर को इन वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा NH और बाईपास

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *