Breaking News
Oplus_131072

राजकीय संग्रहालय की पूर्व प्रभारी स्व. मंजू तिवारी के बड़े भाई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन पंत का निधन

-शिक्षा और समाज सेवा में समर्पित था जीवन

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय संयोजक पी.सी. तिवारी की पत्नी राजकीय संग्रहालय की प्रभारी रहीं स्व. मंजू तिवारी के बड़े भाई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन पंत का आज सुबह निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

 

​एक समर्पित शिक्षक और अनुशासित व्यक्तित्व
​स्व. नरेंद्र मोहन पंत अपने सरल, सौम्य और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र में लगा दिया। भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के एक बेहतरीन शिक्षक के रूप में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा। वे छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते थे, बल्कि जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज सेवा और जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहे।

 

स्व. ​पंत वर्तमान में अपने परिवार के साथ पुष्प विहार, दिल्ली में निवास कर रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते रविवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें अल्मोड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

उनके ​पारिवारिकजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिवंगत नरेंद्र मोहन पंत की अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार दोपहर 11 बजे उनके निवास रानीधारा, अल्मोड़ा से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

स्व. पंत का निधन समाज और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर शिक्षा जगत, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शोक जताया है।

 

Check Also

लमगड़ा हादसा अपडेट: कांग्रेस नेता समेत 4 की मौत, दोनों घायलों को किया एयरलिफ्ट, मृतकों की हुई शिनाख्त

अल्मोड़ा: लमगड़ा के बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *