Breaking News

Almora: जागेश्वर विधानसभा के गिरचोला में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, 25 लोगों ने जॉइन की कांग्रेस

अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा के ग्राम सभा गिरचोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि भवान सिंह ने की।

 

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। सभी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।

 

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।

कुंजवाल ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस और भाजपा सरकारों के विकास कार्यों का निष्पक्ष आकलन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

 

इस मौके पर दीवान सिंह बनौला के नेतृत्व में लगभग 25 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इससे क्षेत्र में पार्टी संगठन को बड़ी मजबूती मिली है। ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी लीला बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा गैड़ा, गुड्डी देवी और साक्षी सहित कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

 

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पाटनी और जिला पंचायत सदस्य मुन्नी आर्या सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *