Breaking News

लमगड़ा हादसा अपडेट: कांग्रेस नेता समेत 4 की मौत, दोनों घायलों को किया एयरलिफ्ट, मृतकों की हुई शिनाख्त

अल्मोड़ा: लमगड़ा के बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में एक कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों घायलों को टाटिक हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया गया।

 

यह हृदयविदारक घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर अल्टो कार संख्या UK04Z-5819 के अनियंत्रित होकर लगभग 20–25 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 6 व्यक्ति सवार थे।

 

सूचना के बाद थाना लमगड़ा से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया, लमगड़ा लौट रहे थे। हादसे की स्पष्ट वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस व परिवहन विभाग हादसे की जांच में जुट गया है।

 

मृतकों की शिनाख्त राजेन्द्र सिंह बिलवाल (40) पुत्र नारायण सिंह, जगदीश सिंह (35) पुत्र लछम सिंह, लछम सिंह (56) पुत्र प्रताप सिंह और पान सिंह (55) पुत्र विशन सिंह के रूप में हुई है। वही, हादसे में राजेंद्र सिंह बिलवाल के 18 वर्षीय बेटे सचिन सिंह बिलवाल और 45 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा के निवासी थे।

Check Also

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गम्भीर

अल्मोड़ा: पहाड़ों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *