Breaking News

Big Breaking: चमोली जिले के नारायणबगड़ में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई

-स्कूल भवनों में घुसा मलबा, मलबे में दबे कई वाहन
-सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध

 

चमोली: अभी मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक भी नहीं दी और बादल कहर बरपाने लगे। ताजा घटना चमोली जिले के नारायण बगड़ बजार में हुआ। जहां बारिश के दौरान नाला उफान पर आया और भारी मलबा बाजार में आ गया, जिससे सड़क पर खड़े की वाहन मलबे में दब गए हैं।

 

मलबा घरों और दुकानों में भी घुसा है, जिससे नुकसान हुआ है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई ग्वालदम हाईवे बाधित हो गया है।

बताया गया कि रात्रि को क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई। इस दौरान मलबा, पानी, पत्थरों और बोल्डर सहित सड़क पर बहते हुए घरों , दुकानों को नुकसान पहुंचा गए। सड़क पर खड़े कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। मलबा हटाने का काम शुरु हो गया है।

 

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने मीडिया को बताया कि मौके पर राहत बचाव टीम भेज दी गई है। हाईवे से मलबा हटाकर सड़क को सुचारू करा दिया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *