Breaking News
Oplus_131072

जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र सिंह लटवाल का सीएम मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन, विद्यालय में हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया के कक्षा नौ के प्रतिभाशाली छात्र देवेंद्र सिंह लटवाल का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से बीते बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।

 

देवेंद्र इससे पहले कक्षा 6 में भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ वह खेल और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। देवेंद्र शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। वह हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खेल चुके हैं।

 

देवेंद्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया है। उनके चयन से राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, चाचा हिमांशु लटवाल, कक्षाध्यापक चंद्रशेखर तिवारी, राजेश कांडपाल, पंकज टम्टा, किशन सिंह खोलिया, शक्ति प्रसाद, एन.एस राणा, सावन टम्टा, घनश्याम पांडे, माया, कमला बोरा, अंजलि शर्मा, प्रमोद तिवारी, दिनेश सिंह मेहता, एल.एम मिश्रा, दुर्गा नेगी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

अल्मोड़ा वडयूड़ा हादसा: मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां, मां-बेटी और बेटे की दर्दनाक मौत… एक ने भागकर बचाई जान

अल्मोड़ा: सोमेश्वर तहसील के वडयूड़ा गांव में बीती रात आई आपदा ने एक परिवार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *