Breaking News
Oplus_131072

मेडिकल कॉलेज में तैनात प्रशासनिक अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट के विदाई समारोह का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया। संस्थान के प्राचार्य, चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए संस्थान में उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान और सेवाओं को याद किया।

 

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चंदन सिंह बिष्ट ने अपने दायित्वों का निर्वहन सदैव ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किया। अपने सरल, सहज एवं सहयोगी व्यवहार के चलते उन्होंने संस्थान परिवार में अपनी विशेष पहचान बनाई। सहकर्मियों के साथ उनके आत्मीय संबंधों को भी वक्ताओं ने उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल बताया।

 

वक्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कर्म और व्यवहार से होती है। बिष्ट ने अपने कार्य एवं व्यक्तित्व से जो सम्मान अर्जित किया है, वह हमेशा उनके साथ रहेगा। उनके स्थानांतरण एवं विदाई से संस्थान परिवार भावुक है और उनकी कमी निश्चित रूप से महसूस होगी।

 

इस अवसर पर चन्दन सिंह बिष्ट ने संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की यादें उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों का हिस्सा रहेंगी। उन्होंने सहकर्मियों से मिले सहयोग एवं आत्मीयता के लिए सभी का धन्यवाद किया।

 

समारोह के अंत में संस्थान परिवार की ओर से बिष्ट को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल साह ने किया।

 

Check Also

Big breaking: भारी बारिश के बीच अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, मकान में घुसा मलबा, 3 लोग दबे, एक की मौत की सूचना

अल्मोड़ा: जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *