Breaking News
Oplus_131072

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन, राउमावि मकड़ाऊ की छात्रा तनुजा ने पाया पहला स्थान

-प्रतियोगिता में करन पांडे ने दूसरा और चित्रा भट्ट ने पाया तीसरा स्थान
-ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल ने अव्वल विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

 

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ाबांज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान एवं तकनीकी का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जीवन लाल साह एवं प्रवक्ता रेखा जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान संगोष्ठी के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विषयों की प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की प्रस्तुति, विषय-वस्तु, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

 

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुजा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकड़ाऊ ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान करन पाण्डे, राजकीय इंटर कॉलेज खेती तथा तृतीय स्थान चित्रा भट्ट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागेश्वर ने प्राप्त किया।

 

छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को अपनी ओर से 501 रुपया, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 251 रुपया तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 151 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं नवाचार की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम में रमेश चन्द्र पाण्डे, नवनीत कुमार आर्या, हीरा सिंह, विवेक सुयाल, नितेश कांडपाल, त्रिभुवन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, रमेश लाल, जीवन लाल, नवीन कुमार, दीप्ति पन्त, पूनम, विनीता जोशी, मनीष कुमार, संतोष कुमार, मेघा मनराल, गुलरेज खान, हिमांशु भट्ट, ऋषभ जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *