Breaking News

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 

अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी के समर्थन संरक्षण एवं सम्मान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. दीपिका आर्या ने अपनी प्रस्तावित भाषण में हिंदी भाषा के उद्भव एवं विकास से लेकर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा उन्होंने हिंदी के विकास की यात्रा तथा विभिन्न कालखंडों में हिंदी को समृद्ध करने वाले प्रमुख साहित्यकारों एवं लेखकों के योगदान को रेखांकित करते हुए अपनी भावनाओं को एक सुंदर एवं भावपूर्ण कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।

 

इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों द्वारा हिंदी कवियों की स्मृति में उनके कविता पाठ कर उन्हें नमन किया गया । डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं हिंदी की वैश्विक स्थिति बताते हुए विभिन्न कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम को काव्यमय बना दिया।

 

इस अवसर पर डॉ. वसुंधरा लसपाल एवं डॉ. लक्ष्मी मनराल ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। डॉ. छत्र सिंह कठायत ने हिंदी के संवैधानिक स्वरूप, राजभाषा के रूप में इसकी भूमिका तथा प्रशासनिक एवं सामाजिक जीवन में हिंदी के महत्व को सरल एवं सहज रूप में समझाया।

 

कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक अनुज कुमार तथा कमल बनकोटी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं बबीता जोशी एवं विद्या आर्या ने भी कविता पाठ के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने भाव प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो वर्मा ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को हिंदी के प्रयोग को दैनिक जीवन में बढ़ाने तथा भाषा एवं साहित्य से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ लक्ष्मी मनराल, भूपेंद्र सिंह नेगी, अनुज कुमार, कमल सिंह बनकोटी, विनोद रतन, हेमंत सिंह मनराल, लाल सिंह, रोहित बिष्ट समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

  हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल के पद पर कार्यरत गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *