Breaking News
Oplus_131072

गैरसैंण सत्र पर मनोज तिवारी का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर चर्चा से बच रही सरकार

अल्मोड़ा: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र खत्म हो गया लेकिन सियासी घमासान अब भी जारी है। कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर सदन की कार्यवाही सीमित रखने और जनहित के मुद्दों से बचने का आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सत्र की अवधि बेहद कम होने के कारण विधायकों को जनता से जुड़े अहम मुद्दे सदन में उठाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बीते एक साल में महज 12 से 15 दिन ही विधानसभा सत्र चलाया। जबकि नियमों के तहत साल में 60 दिन सदन चलना चाहिए।

विधायक तिवारी ने बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इन सवालों पर सदन में चर्चा से बचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा के भीतर भी इसका विरोध किया और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

 

मंत्री को बचाने का काम कर रहे सीएम

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक बार फिर अपनी मंत्री का बचाव करने पर कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने तीखा हमला किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ का जो आरोप लगाया गया है वह किसी अन्य ने नहीं बल्कि मंत्री के परिवार के व्यक्ति ने लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी अपने मं​त्री को बचाने का काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, आनंद बगडवाल, गोपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

breaking

Big breaking: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, 17 लोगों की मौत की सूचना, कई लोग घायल

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *