Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

 

रुद्रप्रयाग: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने बैकिंग सेवाओं का विस्तार करते हुए रुद्रप्रयाग में 71 वीं शाखा का शुभारंभ किया। न्यू बस स्टैंड स्थित एक होटल में बैंक की इस शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण और व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक बीएस मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

उद्घाटन समारोह में बैंक के महाप्रबंधक बीएस मेहता ने बैंक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 1991 को महज 2.56 लाख रुपये की पूंजी और पांच कर्मचारियों के साथ शुरू हुए बैंक का कारोबार आज छह हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। वर्तमान में बैंक के करीब पांच लाख खाताधारक हैं। बैंक अपने अंशधारकों को नौ प्रतिशत लाभांश भी दे रहा है।

मेहता ने बताया कि बैंक की नई शाखा में कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस), आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक से अनुमति मिलने के बाद बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन के साथ एटीएम कार्ड और चेक के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

 

महाप्रबंधक ने बताया कि बैंक चालू वित्तीय वर्ष में हरिद्वार के कनखल और देहरादून के मियांवाला व गोल मार्केट में नई शाखाएं खोलने की तैयारी कर रहा है। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष में 10 और शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैंक अब तक 800 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा चुका है और विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

रुद्रप्रयाग शाखा के उद्घाटन के पहले दिन 100 से अधिक नए खाते खोले गए और 75 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि प्राप्त हुई।

इस अवसर पर भरत भूषण, नरेंद्र ममगाईं, मुकीम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप मलासी, शाखा प्रबंधक देवानंद पंत सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और कई ग्राहक मौजूद रहे।

Check Also

धौलछीना रामलीला में धूमधाम से निकली राम बारात, विवाह प्रसंग ने मोहा मन

-देर रात तक रामलीला देखने के लिए जुटे रहे दर्शक -कलाकारों के अभिनय को खूब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *